फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टपरे पंचायत की प्रधान कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में आए दिन कांग्रेस का कुनबा बिखर रहा है। शनिवार को इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। सुजानपुर की ग्राम पंचायत टपरे की प्रधान रजनीश चौहान ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। उन्होंने समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लेकर विधिवत रूप से भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष और जिला सचिव कांग्रेस को छोड़ चुके हैं। कांग्रेस के ओहदेदारों को इस तरह कांग्रेस पार्टी को छोड़ना कई सवाल खड़े कर रहा है, और वह भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले में। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा में शामिल होने वाले लोगों को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें