फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह़ीरपुर में साठ लाख की लागत से निर्मित शेल्टर होम का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को साठ लाख की लागत से निर्मित शेल्टर होम का शुभारंभ किया। इसमें बेघर लोगों को ठहरने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। हर मौसम में यह शेल्टर होम 24 घंटे खुला रहेगा। इसमें 25 महिलाओं और 25 पुरुषों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार निर्धन लोगों के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है और 2022 तक सभी निर्धन परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दिशा में अभी तक दो करोड़ निर्धन लोगों को पक्के घर उपलब्ध करवाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आठ लोगों को तीन लाख साठ हजार के चेक आवास निर्माण के लिए वितरित किए गए। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत छह हजार छह सौ के चेक भी वितरित किए गए। इस अवसर पर एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष सुलोचना देवी, उपाध्यक्ष दीप बजाज, अनिल सोनी, वीना धीमान, शकुंतला देवी, राजकुमारी, बलदेव धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें