दुराचार का आरोपी चार दिन के रिमांड पर
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत एक विवाहिता से दुराचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए कथावाचक आनंद गोपाल को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। कथावाचक ने बीती 11 जून को भोरंज क्षेत्र की एक महिला से बहला फुसलाकर दुराचार किया था। इसके बाद आरोपी ने महिला को परिवार में अनर्थ होने का डर दिखाया। लेकिन महिला ने ढोंगी व्यक्ति से अन्य महिलाओं को बचाने के लिए वीरवार सुबह अपने पति को सारी जानकारी दे दी। जिसके बाद दंपती ने पुलिस थाना भोरंज में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। शुक्रवार को न्यायालय से आरोपी को चार दिन का रिमांड मिला है। थाना प्रभारी भोरंज राजीव लखनपाल का कहना है कि आरोपी को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।