नादौन (हमीरपुर)। नेशनल हाईवे 88 के किनारे पेड़ों को काटने का अभियान कुछ दिनों से चला हुआ है। इसी कड़ी में तहसील नादौन परिसर से इंद्रपाल चौक और नादौन के कुछ पेड़ों को 21 दिसंबर को काटे जाने की योजना है। जिसके चलते पशु औषधालय व नादौन शहर के वार्ड नंबर 4 व 5 की बिजली बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि एनएच किनारे पेड़ों को 21 दिसंबर को काटा जा रहा है। इसलिए प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के वार्ड 4 व 5 की बिजली बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।