फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान एक और महिला की टांडा में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। बीते 10 दिन पहले नादौन क्षेत्र के साथ लगते डोडरू गांव में एक पिकअप ट्राला पलटने से एक और घायल महिला की टांडा में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए थे और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे युवक को पीजीआई ले जाती बार रास्ते में मौत हो गई थी। बीते 10 दिनों के बाद अब एक और महिला वीना देवी (45) पत्नी अमर चंद निवासी डोडरू की उपचार के दौरान टांडा में मौत हो गई। हादसे में वीना के पति को भी टांगों में गहरी चोट आई थी जिसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। बीते मंगलवार को दोपहर बाद वीना की टांगों का ऑपरेशन किया जाना था परंतु ऑपरेशन थियेटर ले जाती बार वीना की तबीयत बिगड़ी और जब तक डाक्टर कुछ समझ पाते वीना ने दम तोड़ दिया। डोडरू गांव वासी तथा समाजसेवी मिलाप चंद ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद ऑपरेशन थियेटर ले जाती बार वीना की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई इस घटना पर उन्होंने गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें