फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने ली एकता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से जय भीम युवक मंडल और आर्मी हॉकी क्लब हमीरपुर के सहयोग से कौमी एकता पखवाड़ा सप्ताह समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने की। उन्होंने सभी युवाओं को कौमी एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमें समाज में ही नहीं बल्कि खेल के मैदान में भी अपनी एकता अखंडता को बनाए रखना बहुत जरूरी है। आर्मी हॉकी क्लब के प्रधान आशुतोष ने भी कौमी एकता के कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी युवाओं को एकता में रहने के लिए प्रेरित किया। जय भीम युवा मंडल समिति हमीरपुर के प्रधान पवन शाह ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्वयंसेवियों में सफल डोगरा, चुन्नीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें