फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अंजू प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास परियोजना हमीरपुर के तहत वृत्त मसियाणा के आंगनबाड़ी केंद्र बजूरी में बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत उपप्रधान मनोज कुमार ने की। वृत्त पर्यवेक्षक सिमरो शर्मा ने बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर महिलाओं ने कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, बिंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अंजू देवी प्रथम रही। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य प्यारो देवी, पिंकी, अंजना देवी, सविता, रेखा, आशा देवी, मीना देवी, पुष्पा देवी, शैलजा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। वहीं बाल विकास परियोजना हमीरपुर के तहत वृत्त हमीरपुर की ग्राम पंचायत दरोगण में बाल मेले का आयोजन किया गया। वृत्त पर्यवेक्षक सिमरो देवी ने बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर पंचायत सचिव सुशील कुमार, वार्ड सदस्य श्रेष्ठा देवी, रीता देवी, वीना देवी, रजनी, नीलम, कमलेश, सुरेशां देवी, रक्षा देवी, निर्मला देवी, कांता देवी, संतोष कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें