फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी के ब्लॉक चौक पर सड़क में धंसा टिप्पर

विज्ञापन
pic
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा के ब्लॉक चौक पर वीरवार को टायर धंसने के कारण एक टिपर बीच सड़क में फंस गया। जिस कारण टिपर एक तरफ को टेढ़ा हो गया और पलटने से बच गया। टिपर में बजरी भरी हुई थी। टिपर के फंसने से मार्ग पर गुजरने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है की सड़क के बीचों बीच पेयजल की मेन पाइप लीक होती रहती है। इस वजह से सड़क पर कीचड़ जमा रहता है। उसी कीचड़ में टिपर का टायर धंस गया। लोगों का कहना है कि आईपीएच विभाग की लापरवाही के कारण इस स्थान पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने विभाग से इस समस्या के समाधान की मांग उठाई है। इस संबंध में आईपीएच विभाग के एसडीओ सुशील कुमार का कहना है की मेन पाइप सड़क के बीचों बीच से गुजरती है। वाहनों की आवाजाही के कारण पाइप टूट गई है। जल्दी ही पाइप को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें