फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोटसिद्ध मंदिर में चढ़ा 30.40 लाख रुपये चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सोमवार के दिन चढ़ावे की गणना ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चैत्र मेले खत्म होने के बाद भी पिछले दिन रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। सारा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। चैत्र मेले खत्म होने के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ में कोई कमी नहीं आई है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सोमवार को की गई गणना के मुताबिक 30 लाख 40 हजार 466 रुपये चढ़ावा चढ़ा है। इसमें चढ़ावे के रूप में 19 लाख 34 हजार 207 रुपये, दान के रूप में 11 लाख 6 हजार 259 रुपये शामिल हैं। इसके अलावा 9 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना, 315 ग्राम चांदी, विदेशी मुद्रा में कनाडा डॉलर 230, यूसए 14, साउदी 2 और यूएई 10 प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें