नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे के तहत नादौन-अंब मार्ग पर मसेह खड्ड पुल के पास बाइक स्किड होने से तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घायल तीनों युवकों को नादौन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वीरवार को संदीप, विरेंद्र और भुवनेश निवासी कलूर गांव बाइक पर सवार होकर नादौन की ओर आ रहे थे कि मसेह खड्ड पर बने पुल के पास अचानक उनकी बाइक स्किड हो गई। इससे वह तीनों बुरी तरह घायल हो गए हैं। तीनों युवकों को राहगीरों ने नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। तीनों के सिर पर चोटें आई हैं। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन प्रभारी महेंद्र परमार ने कहा कि मामला दर्ज नहीं है।