फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता मतभेद भुलाकर पार्टी के लिए करें कार्य : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। भाजपा मंडल बड़सर की बैठक मंगलवार को बड़सर में हुई। इसमें सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मीटिंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के लिए मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। कहा कि कार्यकर्ता मतभेद भुलाकर पार्टी के लिए कार्य करें। केंद्र की मोदी सरकार ने चौमुखी विकास किया है। मोदी सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। कांग्रेस सरकार जो 70 साल में विकास नहीं करवा पाई, नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर 5 साल में ही कर दिखाया है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाए। इस मौके पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, माया शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महासचिव चतुर सिंह, रमेश शर्मा, यशपाल, अश्वनी शर्मा राकेश कुमार, विपिन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें