फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरब्यार स्कूल में मेधावी छात्र सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरब्यार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यातिथि ने ‘अखंड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती’ योजना के तहत स्कूल के चार पुराने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों मोहित, साक्षी, मीनाक्षी, पायल, दीपक, रितिका आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी, प्रधानाचार्य पवन कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा, देशराज शर्मा, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय शर्मा, प्यार चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें