बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत ग्राम पंचायत धंगोटा के रमेश चंद की लकड़ी की शटरिंग और घास में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। करीब 50 हजार रुपये की शटरिंग और 150 घास की गड्डियां राख हो गईं। रविवार दोपहर के समय धंगोटा में अचानक मकान के साथ लगाई गई घास की खली में आग लग गई। जिसमें घास के साथ रखी शटरिंग भी आग की भेंट चढ़ गई। पंचायत प्रधान रजनी बाला ने बताया कि आग लगने से पीड़ित को काफी नुकसान हुआ है। जिसमें घास के साथ उसकी रोजी रोटी का साधन शटरिंग भी जल गई है। आग लगने के तुरंत बाद फायरब्रिगेड को अवगत करवाया गया लेकिन, जब तक फायरब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पंहुची तब तक सब राख हो गया था। तहसीलदार बिझड़ी प्रेम सिंह भाटिया का कहना है कि धंगोटा में आग लगने की सूचना फोन पर मिली। हलका पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का जायजा लिया गया है। प्रभावित परिवार को हर संभव मुआवजा दिया जाएगा।