फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबी शो में 0-1 वर्ष में साशविता रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हमीरपुर की ओर से हमीर उत्सव में वीरवार को बेबी शो का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सवित्री कटवाल के सौजन्य से यह शो आयोजित किया गया। शो में 0-1, 1-3 और 3-5 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डा. अरविंद कौंडल, डा. अजय अत्री, डा. शिखा, बलवीर सिंह कंवर, सरिता कतना, निर्मला शर्मा और शारदा उपस्थित रहे। इसमें 0-1 वर्ष में प्रथम साश्विता, द्वितीय रुद्राक्षी और तृतीय दिवांशी रही। 1 से 3 वर्ष में समायरा चंदेल प्रथम, समायरा द्वितीय और आरव शर्मा तृतीय स्थान पर रहा। जबकि 3-5 वर्ष में प्रियांशुल प्रथम, शिवन्या द्वितीय और सायरा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद इनाम वितरित किए गए। इसमें प्रथम स्थान पर रहने वाले बच्चे को 500 रुपये, द्वितीय को 300 और तृतीय स्थान वाले को 200 रुपये और सांत्वना पुरस्कार 100-100 रुपये दिया गया। यह पुरस्कार सीएमओ सवित्री कटवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. संजय जगोता, डा. अरविंद कौंडल, डा. अजय अत्री, बलवीर सिंह कंवर ने वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें