भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत शुक्र खड्ड के पास बाइक स्किड होने से दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को हमीरपुर मेडिकल अस्पताल लाया गया। जहां एक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया है। वीरवार शाम को अजय कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी सौर और अजय पुत्र रंगीला गांव बाथणी उत्तर प्रदेश बाइक पर सवार होकर शुक्रखड्ड से भोटा जा रहे थे। शुक्रखड्ड के पास ही अचानक बीच सड़क में लावारिस पशु के आ जाने से बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर गए। इससे वह दोनों घायल हो गए। दोनों घायल युवकों को स्थानीय लोगों के सहयोग से हमीरपुर मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। जहां अजय कुमार गांव बाथणी की हालत को गंभीर देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे युवक अजय का उपचार हमीरपुर में ही चल रहा है। इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी भोटा राकेश वर्मा ने कहा कि हादसे की छानबीन की जा रही है।