फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगड़ों के काटने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगड़ों के काटने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चंबोह के हयोड़ गांव के बुजुर्ग की रंगड़ों के काटने से मौत हो गई है। अमर सिंह (80) पुत्र स्वर्गीय फांदी राम करीब दस दिन पहले अपनी पत्नी पानो देवी के साथ घासनियों में बकरियां चराने गया हुआ था। अचानक रंगड़ों का एक झुंड उसके सिर पर आ बैठा और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। कुछ रंगड़ों ने पत्नी पानो देवी पर भी हमला किया। दोनों को हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया। मगर अमर सिंह की हालत नाजुक होने पर उसे आर्मी अस्पताल जालंधर ले जाया गया। जहां पर वीरवार शाम को उसने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी पानो की हालत खतरे से बाहर है। पंचायत उपप्रधान केहर सिंह ने कहा कि रंगड़ों के काटने से घायल हुए अमर सिंह ने दस दिन बाद दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें