अवाहदेवी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कोट लांगसा क गांव जौह में आयुर्वेदिक विभाग के सौजन्य से शिव युवक मंडल ने चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भोरंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिविर की अध्यक्षता युवक मंडल के प्रधान मुनीष कुमार शात्री व डॉ. अंकुश सहगल ने की। शिविर में 500 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें हड्डी रोग, बाल रोग, होम्योपैथी, स्त्री रोग, रक्त जांच, मधुमेह सहित अन्य रोगों की जांच की गई। शिविर में निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। हड्डी रोग के विशेषज्ञ डॉ. नागेंद्र, काया चिकित्सा के डॉ. अक्षय, ईएनटी के विशेषज्ञ अंचित, योगा के डॉ. मधु, पंचकर्मा के डॉ. विजेंद्र, एएमओ डॉ. विशाल तथा स्त्री रोग के विशेषज्ञ डॉ. वंदना ने शिविर में सेवाएं प्रदान की। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य संगीता शर्मा, प्रधान गुरबख्श सिंह, उपप्रधान अमृत लाल शर्मा, बीडीसी सदस्य रीना चंदेल, पूर्व मंडलाध्यक्ष दलवीर ठाकुर, विनोद, सोनू और पंडित रमेश चंद उपस्थित रहे।