रंगस(हमीरपुर)। त्रिशा कॉलेज ऑफ एजुकेशन जोलसप्पड़ में युवा मंडल जोलसप्पड़ ने खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रिंसिपल जयश्री ने किया। वहीं, कार्यक्रम का समापन कॉलेज के अध्यक्ष एनके शर्मा ने किया। कार्यक्रम में आईटीआई रैल, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी और युवा मंडल जोलसप्पड़ ने भाग लिया। इस आयोजन में फोक सांग, फोक डांस, हिमाचली नृत्य और पंजाबी नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। फोक सांग में युवा मंडल जोलसप्पड़ और फोक डांस में भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर पूनम भारद्वाज, सीमा राणा, अमन पटियाल, विपिन शर्मा, इंदू शर्मा, पूनम शर्मा, अंबिका लखनपाल, पूनम कुमारी, पंकज शर्मा, सुशील और मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।