द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। (स्रोत: संस्थान)
हमीरपुर। जिला तलवारबाजी संघ की ओर से शनिवार को द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में जिलास्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके शुभारंभ पर शादी लाल गोस्वामी ने बतौर मुख्यातिथि, जबकि एसके पराशर, अतुल ठाकुर एवं मनोहर लाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला तलवारबाजी संघ के प्रधान संदीप कुमार और महासचिव अरुण चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और सीनियर वर्ग के 110 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।