फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 110 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में एनएसएस इकाई और हमीरपुर ब्लड डोनर्स टीम की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एम्स बिलासपुर की टीम की ओर से 110 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में ज्यादातर रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदाना किया। इसके अतिरिक्त शिविर के बाहर में छह रक्तवीरों ने आपातकालीन स्थिति में हमीरपुर ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया। शिविर में हमीरपुर ब्लड डोनर्स के उपाध्यक्ष पंकज धीर ने कहा कि शिविर का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में एनएसएस इकाई और हमीरपुर ब्लड डोनर्स टीम की ओर से संयुक्त रूप में एम्स बिलासपुर में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए किया गया। उन्होंने लोगों से रक्तदान करने का आग्रह किया। इस मौके पर एनआईटी हमीरपुर से सुखदेव और अमन उपस्थित रहे।
विज्ञापन


समाचार: बवीता चंदेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें