105 वर्षीय पूर्व सैनिक हरी राम के निधन पर सलामी देते पूर्व सैनिक व अन्य।
गलोड़(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत हड़ेटा के गांव हड़ेटा में वीरवार को 105 वर्षीय पूर्व सैनिक हरि राम का निधन हो गया। हरि राम का उनके पैतृक श्मशान घाट पर सम्मान के साथ संस्कार कर दिया गया। श्मशान घाट पर पूर्व सैनिकों ने सलामी करके श्रद्धांजलि दी। हरि राम अपने घर में अकेले ही रहते थे और दो दिनों से इनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। वीरवार दोपहर हड़ेटा में इनका निधन हो गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत हड़ेटा उपप्रधान संजय शर्मा, पंचायत प्रधान मक्कड़ नीरज शर्मा, वार्ड सदस्य राज कुमार आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।