फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएम करेंगे काउंटर बंद रहने के मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। बस स्टैंड सुजानपुर के टिकट काउंटर के रविवार को बंद रहने के मामले में निगम प्रबंधन ने जांच आरएम हमीरपुर को सौंपी है। बीते माह रविवार के दिन सुजानपुर का टिकट बुकिंग काउंटर बंद था। जिस कारण लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए बस स्टैंड पर टिकट नहीं मिले। जिसकी शिकायत लोगों ने निगम प्रबंधन से की थी। अब आरएम हमीरपुर को इस मामले की जांच की जिम्मेवारी मिली है। मामले की जांच कर रहे डीएम अवतार सिंह ने इस मामले की जांच करने संबंधी निर्देश आरएम हमीरपुर को दिए हैं। डीएम अवतार सिंह का कहना है कि बुकिंग काउंटर क्यों बंद किया गया था? क्या इसकी सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई गई थी? अगर सूचना पहुंचाई गई थी तो उसके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी को नियुक्त क्यों नहीं किया गया? तमाम जांच आरएम हमीरपुर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें