फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी स्किड होने से दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। जिला मुख्यालय के साथ लगते हनुमान मंदिर मट्टनसिद्ध के पास एक स्कूटी स्किड होने से इस पर सवार दंपती घायल हो गया है। घायलों को निजी गाड़ी से हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। शनिवार सुबह दंपती स्कूटी पर सवार होकर हमीरपुर से भोटा जा रहे थे कि मट्टनसिद्ध के पास मोड़ पर स्कूटी स्किड हो गई है। इससे दोनों सड़क पर गिरने से घायल हो गए। इस दौरान एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा हमीरपुर जा रहे थे। उन्होंने घायल दंपती को देखकर गाड़ी रोक दी और उन्हें गाड़ी में बैठाकर हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। कार्यकारी थाना प्रभारी बलदेव सिंह का कहना है कि पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें