फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्ष से अधिक समय तक बीआरसीसी की नियुक्ति करने पर भड़का संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल शिक्षक मंच ने प्रदेश में बीआरसीसी की नियुक्तियों को तीन वर्ष से अधिक समय तक जारी रखने के विभाग के आदेशों का विरोध किया है। प्रदेश में सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सुचारु रूप से क्रियान्वयन के लिए प्रदेश में पाठशालाओं को ब्लाक स्तर पर वर्गीकृत किया गया है। प्रत्येक ब्लाक में इन अभियानों के सुचारु क्रियान्वयन के लिए ब्लाक स्तर पर बीआरसीसी की नियुक्तियां की गई हैं। यह बीआरसीसी, टीजीटी अध्यापकों से ही नियुक्त किए जाते हैं। वर्ष 2016 में जब इनकी नियुक्ति सरकार ने की थी तो उसमें स्पष्ट लिखा गया था कि यह नियुक्तियां केवल तीन वर्ष के लिए मान्य होंगी। ऐसी अधिसूचना मुख्य शिक्षा सचिव ने भी जारी की थी। लेकिन, अभी हाल ही में विभाग ने इन नियुक्तियों को सेवा विस्तार देने की जो अधिसूचना जारी की है वह न केवल अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा की अधिसूचना का स्पष्ट उल्लंघन है बल्कि इससे प्रदेश के शिक्षकों में विभाग के प्रति निराशा है। मंच के प्रदेश सचेतक बाल कृष्ण शर्मा, प्रदेश संयोजक, अश्वनी भट्ट, संजय मोगू, अनिश बन्याल, संजीव राणा, सुनील राजपूत, तपिश थापा, विजय शमशेर भंडारी, विजय पटियाल, अमित शर्मा और अजय चौधरी ने कहा कि बीआरसीसी के पदों पर तीन सालों से ज्यादा का कार्यकाल सही नहीं है। इससे विभाग के अन्य अध्यापकों में जो बीआरसीसी के पदों पर कार्य करना चाहते है, उनके अवसर पर भी यह कुठाराघात है। मंच ने मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा के आदेशों की अनुपालना करते हुए शिक्षा विभाग मे बीआरसीसी के पदों पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके या पूर्ण करने जा रहे अध्यापकों को तुरंत हटा कर उनके स्थान पर नई नियुक्तियां करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें