हमीरपुर। विश्व विकलांगता दिवस पर रविवार को कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडीएम हमीरपुर रतन गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कृति ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर रमन और तीसरे स्थान पर सक्षम रहे। मटका फोड़ प्रतियोगिता और म्यूजिकल चेयर रेस में कुमारी कनिका ने पहला स्थान हासिल किया है। सुशील और राजेंद्र ने मधुर गीतों के साथ समां बांधा। जबकि पहचुसेवा संस्था के बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि एडीएम रतन गौतम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया। इससे पहले जिला कल्याण अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए अक्षम बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।