फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों का 100 फीसदी पंजीकरण सुनिश्चित हो : मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक कुलदीप शर्मा ने बिना पहचान पत्र और पंजीकरण के रह रहे प्रवासी लोगों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरी का काम कर रहे हैं लेकिन उनके पास कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं होते। इस समय हमीरपुर में लगभग अढ़ाई लाख प्रवासी रह रहे हैं। इनमें से 95 फीसदी ने पुलिस पंजीकरण नहीं करवाया है। मकान, दुकान मालिक भी अपना मकान या दुकान किराये पर देने से पहले प्रवासियों का पुलिस पंजीकरण नहीं करवाते हैं। कई प्रवासी अन्य राज्यों में अपराध करके हिमाचल में शरण लेकर आराम से छुपे रहते हैं। कुछ माह पूर्व ही हिंदू जागरण मंच ने ऐसे ही एक अपराधी को पकड़ा था और उसे हमीरपुर पुलिस के माध्यम से उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस के हवाले किया। इसके विरुद्ध वहां आपराधिक मुकदमा दर्ज था और पुलिस उस वांछित अपराधी को कई राज्यों में ढूंढ चुकी थी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में दिनों दिन चोरी, डकैती तथा अन्य अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इनमें अधिकांश प्रवासी पकड़े गए हैं। उन्होंने उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक हमीरपुर से प्रवासियों का सौ फीसदी पंजीकरण सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें