फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मूल्य सूची न लगाने पर 1 क्विंटल 83 किलो सब्जी और फल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। जिला खाद्य नियंत्रक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने वीरवार को बड़सर और मैहरे बाजार में फल और सब्जी विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। विभागीय टीम के बाजार में घूमने की सूचना मिलते ही कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कुछेक दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं और दुकान से गायब हो गए। मुनाफाखोरी के खिलाफ कार्रवाई के मद्देनजर विभागीय टीम ने बाजारों में विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



दरअसल प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक दाम ग्राहकों से वसूल रहे हैं। जिसके चलते प्रशासन ने विभाग को निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। निरीक्षण के दौरान सात दुकानदारों ने दुकान पर मूल्य सूचियां प्रदर्शित नहीं की थी। इन पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 1 क्विंटल 83 किलो सब्जी व फल जब्त किए। इन मामलों को आगामी कार्रवाई के लिए विभाग ने एसडीएम बड़सर के समक्ष भेज दिया है। एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा ने कहा कि विभागीय निर्देशों के अनुसार सभी विक्रेताओं को मूल्य सूची लगाना अनिवार्य है तथा जो निर्देशों का पालन नहीं करेगा, उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें