दिल्ली में जाम्बिया दूतावास के हाई कमिश्नर के फर्स्ट सेक्रेट्री की बेटी को वीजा से छेड़छाड़ के आरोप में दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
शनिवार को विदेशी छात्रा को जिला कचहरी में पेश किया गया। छात्रा पर खुद ही वीजा की एक साल अवधि बढ़ाने का आरोप है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने बताया है कि पूछताछ जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती जाम्बिया की रहने वाली है।
मौजूदा समय में एपीजी यूनिवर्सिटी में बीबीए सेकेंड ईयर की छात्रा है। इसका वीजा 14.10.2012 तक था।
छात्रा पर आरोप है कि इसने वीजा खत्म होने पर खुद ही 2012 की जगह 2013 कर लिया।
इसने अंतिम अंक 2 का 3 बना कर एक साल वीजा अवधि बढ़ा ली, जो पूरी तरह से अपराध की श्रेणी में आता है।