फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जनजातीय क्षेत्रों में सुकन्या समृद्धि योजना की पहुंच कमजोर, बचत से चूक रहे परिवार; जानें सबकुछ

Fri, 27 Nov 2026 10:48 AM IST
Ankesh Dogra अश्वनी पंडित, धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में कई परिवार सुकन्या समृद्धि योजना का पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के छह माह के शोध अध्ययन में निवेश प्रक्रिया, दीर्घकालिक लाभ और पैसे निकालने के नियमों को लेकर जागरूकता की कमी सामने आई है। 
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्रों में सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर जागरूकता की कमी सामने आई है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में कई परिवार नहीं उठा पा रहे हैं। योजना की सामान्य जानकारी होने के बावजूद निवेश करने के तरीके, लंबे समय तक बचत के लाभ और जरूरत पड़ने पर जमा राशि निकालने के नियमों की स्पष्ट समझ नहीं है। इसके चलते पात्र परिवार योजना से जुड़ने में पीछे रह रहे हैं।
विज्ञापन


यह खुलासा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा के छह माह के शोध अध्ययन में हुआ है। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) से मिले अनुदान के तहत किए गए इस शोध की रिपोर्ट परिषद को सौंप दी गई है।
Trending Videos

तीन जिलों के जनजातीय क्षेत्रों में किया अध्ययन
शोध के लिए कांगड़ा, शिमला और सिरमौर जिलों के जनजातीय क्षेत्रों को शामिल किया गया था। डॉ. ललित मोहन शर्मा ने सहयोगी अमृत सिंह, ओमप्रकाश प्रजापति और डॉ. प्रदीप के साथ मिलकर परिवारों की आर्थिक स्थिति, बेटियों के भविष्य के लिए बचत प्राथमिकताओं और योजना की वास्तविक पहुंच का आकलन किया। अध्ययन में सामने आया कि कई परिवारों को यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि लंबे समय तक छोटी-छोटी बचत करके बेटी के भविष्य के लिए अच्छी पूंजी कैसे तैयार की जा सकती है। इसके अलावा योजना में निवेश और जरूरत पड़ने पर पैसा निकालने से जुड़े नियमों को लेकर भी भ्रम है।

पल्स पोलियो बूथ की तर्ज पर लगें जागरूकता शिविर
शोधकर्ताओं की टीम ने ऐसे विशेष क्षेत्रों को चिह्नित कर पल्स पोलियो बूथों की तर्ज पर जागरूकता शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया है, जहां योजना को लेकर जानकारी का अभाव है। इन शिविरों में डाक विभाग, बैंकिंग संस्थानों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को शामिल करने की सिफारिश की गई है। इसका उद्देश्य परिवारों को योजना के नियमों, निवेश प्रक्रिया और दीर्घकालिक लाभों की जानकारी देना है। इसके अलावा प्रचार-प्रसार के लिए बैनर और होर्डिंग लगाने तथा परिवार में कमाने वाले व्यक्ति को रिस्क कवर देने पर भी विचार करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

डाक विभाग घर-घर जाकर दे रहा जानकारी
डाक अधीक्षक धर्मशाला रविंद्र शर्मा के अनुसार सुकन्या समृद्धि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए डाक चौपाल और जागरूकता दिवस आयोजित किए जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शाखा डाकपाल घर-घर जाकर लोगों को योजना की जानकारी देते हैं। उन्होंने बताया कि जहां भी जागरूकता की कमी की सूचना मिलती है, वहां डाक विभाग के कर्मचारी स्वयं परिवारों तक पहुंचकर उन्हें योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें