फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शीत सत्र से पहले संवरेगा तपोवन विधानसभा भवन, आधुनिकीकरण पर खर्च होंगे 3.70 करोड़ रुपये

Sun, 01 Nov 2026 10:17 AM IST
Ankesh Dogra अश्वनी पंडित, धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश के तपोवन विधानसभा भवन को शीतकालीन सत्र से पहले आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। भवन के आधुनिकीकरण, मरम्मत और नवीनीकरण पर कुल 3.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 16 से 21 नवंबर तक होने वाले सत्र से पहले तकनीकी व्यवस्थाओं को अपग्रेड करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
तपोवन में शीत सत्र से पहले किए जा रहे कार्य। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में इस बार शीतकालीन सत्र नए और अत्याधुनिक स्वरूप में नजर आएगा। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र से पहले धर्मशाला स्थित विधानसभा भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वर्ष 2006 में निर्मित इस ऐतिहासिक भवन के आधुनिकीकरण, मरम्मत और नवीनीकरण पर कुल 3 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। भवन की पुरानी व्यवस्थाओं को बदलकर उन्हें अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


इसके तहत मंत्री खंड के पटल, अग्निशमन प्रणाली और सदन की ऑडियो-विजुअल प्रणाली को अपग्रेड किया जा रहा है। इन तकनीकी कार्यों के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। लोक निर्माण विभाग का विद्युत प्रभाग इन सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने में जुटा है। निर्माण के बाद से ही सदन में कई पुरानी प्रणालियां उपयोग में लाई जा रही थीं, जिन्हें आधुनिक जरूरतों के अनुसार बदलना आवश्यक हो गया था। तकनीकी बदलावों को देखते हुए सदन की ध्वनि व्यवस्था को उच्च तकनीक आधारित बनाया जा रहा है, ताकि कार्यवाही के दौरान स्पष्ट संवाद सुनिश्चित हो सके।  

दिवाली तक आधुनिकीकरण का कार्य पूरा करने की समयसीमा तय की गई है, ताकि सत्र के दौरान मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। वहीं, कांगड़ा जोन के मुख्य अभियंता ईं. विकास सूद ने बताया कि मुख्य खंड व मंत्री खंड की मरम्मत, रंगाई-पुताई और नवीनीकरण पर 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। -ईं. पंकज धीमान, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें