फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samej Disaster: अमर उजाला की खबर का असर, नए स्कूल भवन के लिए प्रशासन ने दिए संयुक्त निरीक्षण के आदेश

Fri, 03 Jul 2026 11:48 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

समेज आपदा के बाद हर मानसून में अस्थायी भवनों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के सुरक्षित भविष्य को लेकर प्रकाशित विशेष रिपोर्ट के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। एसडीएम निरमंड डॉ. जगदीप राठौर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समेज के नए भवन के प्रस्तावित स्थल का 4 जुलाई को संयुक्त निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में लोक निर्माण, जल शक्ति और विद्युत विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला की खबर का असर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समेज के बच्चों के सुरक्षित भविष्य और हर मानसून में उनके शरणार्थी बनने की मजबूरी को उजागर करती अमर उजाला की विशेष खोजी श्रृंखला का बड़ा असर सामने आया है। खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया और उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) निरमंड डॉ. जगदीप राठौर ने नए स्कूल भवन निर्माण की प्रक्रिया को गति देने के लिए संबंधित विभागों को संयुक्त निरीक्षण के निर्देश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय की ओर से 1 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक पत्र (क्रमांक 755-59/एसडीके) के अनुसार 4 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समेज के प्रस्तावित नए भवन स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंताओं अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। पत्र की प्रतिलिपि तहसीलदार निरमंड, संबंधित सहायक अभियंताओं और विद्यालय की प्रधानाचार्य को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

विज्ञापन

 
अमर उजाला ने अपनी विशेष रिपोर्ट में प्रमुखता से उजागर किया था कि 1 अगस्त 2024 की प्रलयंकारी आपदा के दो वर्ष बाद भी सुरक्षित स्थान पर स्कूल भवन के लिए भूमि हस्तांतरित होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। परिणामस्वरूप, हर बरसात में विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए महिला मंडल भवन और सत्संग भवन के छोटे कमरों में शिफ्ट होना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 

रिपोर्ट में अभिभावकों, एसएमसी अध्यक्ष संदीप चौहान और स्थानीय लोगों की उस मांग को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसमें नए भवन का निर्माण तत्काल शुरू करने की अपील की गई थी। खबर प्रकाशित होने के कुछ ही समय बाद प्रशासन की ओर से संयुक्त  निरीक्षण तय किए जाने से साफ संकेत मिल रहे हैं कि लंबे समय से कागजों में अटकी फाइल अब धरातल पर उतरने लगी है।

विज्ञापन

समेज स्कूल के नए भवन निर्माण से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों का संयुक्त निरीक्षण निर्धारित किया गया है। निरीक्षण के बाद तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप आगामी कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं स्थायी शैक्षणिक सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जा सके। -डॉ. जगदीप राठौर, उपमंडलाधिकारी (नागरिक) निरमंड

खबर का लिंक- हिमाचल: समेज स्कूल आज भी चट्टानों के साये में, नए भवन का इंतजार; बरसात में दो महीने शिफ्ट होती हैं कक्षाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें