फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: लीजेंड्स क्रिकेट लीग में दिग्गजों के साथ उतरे ऋषि, इंडिया टाइगर्स के साथ खेला पहला मैच

Fri, 13 Mar 2026 10:13 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश के अनुभवी ऑलराउंडर ऋषि धवन वीरवार को लीजेंड्स क्रिकेट लीग में दिग्गजों के साथ मैदान पर उतरे। वीरवार को इंडिया टाइगर्स के साथ टीम का मुकाबला था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
ऋषि धवन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके कई दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के अनुभवी ऑलराउंडर ऋषि धवन वीरवार को लीजेंड्स क्रिकेट लीग में दिग्गजों के साथ मैदान पर उतरे। घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले चुके धवन इस लीग में रॉयल राइडर्स पंजाब की ओर से खेल रहे हैं। वीरवार को इंडिया टाइगर्स के साथ टीम का मुकाबला था। ऋषि ने 4 ओवरों में 43 रन दिए। टीम की कप्तानी श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर थिसारा परेरा के हाथों में है।

विज्ञापन


टीम में ये हैँ खिलाड़ी
टीम में चितेश्वर पुजारा, ऋषि धवन, असगर अफगान,  सीकुग्गे प्रसन्ना, मोहम्मद शहजाद, सामीउल्लाह शिनवारी, एंजेलो परेरा, चतुरंगा डी सिल्वा, अनुरित सिंह, आफताब आलम, मार्क डेयाल, सरुल कंवर, ट्रेवोन ग्रिफिथ, पवन सुयाल, अयान खान शामिल हैं।

ये दिग्गज खिलाड़ी भी लेंगे भाग
इस लीग में कई अंतरराष्ट्रीय दिग्गज खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। इनमें क्रिस गेल, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, तिलकरत्ने दिलशान, रॉस टेलर, बेन डंक, पीयूष चावला, जर्मेन ब्लैकवुड, हरभजन सिंह, मार्टिन गुप्टिल, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना शामिल हैं। रॉयल राइडर्स पंजाब की टीम अपने पांच लीग मुकाबले खेलेगी, जहां धवन दिग्गज खिलाड़ियों के बीच अपने अनुभव का दम दिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के लिए लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट खेलने वाले धवन ने जनवरी 2025 में घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अपने कॅरिअर में उन्होंने रणजी ट्रॉफी समेत कई घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें