फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम: अंबानी के नाम पर निवेश का झांसा देकर सेवानिवृत्त कर्नल से ठगे 1.93 करोड़, ऐसे फंसाया जाल में

Sun, 18 Oct 2026 03:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा तनुज सैणी, धर्मशाला

सार

शातिरों ने निवेश से मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर बुजुर्ग से बैंक खातों में रकम जमा करवाई। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने यूट्यूब पर उद्योगपति मुकेश अंबानी के नाम पर निवेश का फर्जी विज्ञापन दिखाकर पालमपुर के 81 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्नल से 1.93 रुपये ठग लिए। शातिरों ने निवेश से मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर बुजुर्ग से बैंक खातों में रकम जमा करवाई। 

विज्ञापन


ऑनलाइन मीटिंग के दौरान उनके लैपटॉप को नियंत्रण में लेकर फर्जी निवेश खाते में मुनाफा भी दिखाया। ठगी का पता चलने पर पीड़ित की ओर से साइबर अपराध पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत के अनुसार छह-सात सितंबर को सेवानिवृत्त कर्नल ने यूट्यूब पर एक विज्ञापन देखा।

इसमें मुकेश अंबानी निवेश संबंधी जानकारी देते नजर आ रहे थे। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उनका संपर्क स्पोवा नाम के कथित निवेश मंच के प्रतिनिधियों से हुआ। इसके बाद ब्रिटेन के मोबाइल नंबर से संपर्क करने वाले व्यक्ति ने खुद को शिजवान बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें