फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- सेना का सम्मान करता हूं, राफेल खरीद पर सवाल उठाना गलत नहीं

Fri, 20 Nov 2026 10:24 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।

सार

राफेल विमान खरीद को लेकर विधानसभा में हुए हंगामे के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि उन्होंने सेना का अपमान नहीं किया, बल्कि रक्षा खरीद पर सवाल उठाए हैं। नेगी ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सेना का सहारा लेने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी (File Photo) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राफेल विमान खरीद को लेकर विधानसभा में उठाए गए सवालों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने भारतीय सेना का अपमान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सेना का वह हमेशा सम्मान करते हैं और देश की रक्षा के लिए सैनिकों के बलिदान को नमन करते हैं। रक्षा खरीद में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाना गलत नहीं है।
विज्ञापन


नेगी ने राफेल विमान खरीद का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि जिस विमान की कीमत करीब 700 करोड़ रुपये बताई गई, उसे 2300 करोड़ रुपये में क्यों खरीदा गया। क्या विमान पर सोने या चांदी की परत चढ़ाई गई थी? उन्होंने कहा कि यदि तीन गुना कीमत पर खरीद भ्रष्टाचार नहीं है तो फिर क्या है।

राजस्व मंत्री ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा में नियम 67 के तहत आरोप लगाने वाली भाजपा के पास कोई ठोस दस्तावेज नहीं हैं। अब सेना का सहारा लेकर भ्रष्टाचार के मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में अपनी बात रखना उनका संवैधानिक अधिकार है और वह बिना किसी दबाव के अपनी बात रखते हैं। भाजपा के आरोपों से वह झुकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नेगी ने कहा कि उन्होंने सदन में गलवान घाटी की घटना और कारगिल युद्ध के दौरान रक्षा खरीद में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया था। गलवान में 20 सैनिकों की शहादत और उस समय की परिस्थितियों पर सवाल उठाना गलत नहीं है। कारगिल युद्ध के दौरान भी रक्षा खरीद में गड़बड़ियों के आरोप सामने आए थे।

भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए नेगी ने आरोप लगाया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय के नारे लगाने वाले नेताओं को सीमाओं पर जाकर भी देशभक्ति दिखानी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि वह भारतीय सेना का सम्मान करते हैं और सदन में कही गई अपनी बात पर कायम हैं।

विधानसभा में राफेल खरीद पर नेगी की टिप्पणी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टिप्पणी को सेना का अपमान बताते हुए इसे कार्यवाही से हटाने और मंत्री से माफी की मांग की थी। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें