फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में ही होगा भारत-पाक मुकाबला: श्रीधर

Wed, 09 Mar 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला

सार

  • वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के निदेशक ने कहा, पाक दल को पुख्ता सुरक्षा के बारे में किया आश्वस्त 
  • वेन्यू बदलने को लेकर आईसीसी ने नहीं बनाया कोई बैकअप प्लान
  • कांगड़ा जिला प्रशासन ने किए सुरक्षा उपायों को पाक दल को बताया
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के निदेशक डॉ. एमवी श्रीधर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के निदेशक डॉ. एमवी श्रीधर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत-पाकिस्तान मैच तय वेन्यू के अनुसार धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में ही होगा। भारत-पाक मैच का धर्मशाला वेन्यू बदलने के बारे में आईसीसी ने अभी कोई बैकअप प्लान नहीं बनाया है। 
विज्ञापन


अभी ऐसे हालात नहीं बने हैं, जब होंगे तभी उसके बारे में सोचा जाएगा। धर्मशाला स्टेडियम और होटल के स्टेटस के बारे में पाक दल को बता दिया है। निसंदेह पाक दल अब अपनी सरकार और उच्चायोग से बातचीत करेगा। भारत का गृह मंत्रालय भी हिमाचल सरकार के अफसरों के साथ इस पर निर्णय लेगा। इसके बाद ही मैच पर अंतिम फैसला हो पाएगा।  

क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला के बाहर आयोजित प्रेस वार्ता में श्रीधर ने कहा कि दो सदस्यीय पाकिस्तान सुरक्षा जांच दल ने धर्मशाला में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। जिला कांगड़ा प्रशासन ने पाक दल को खिलाडि़यों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया है। श्रीधर ने बताया कि पाक दल ने उनके खिलाडि़यों की सुरक्षा को उठाए गए कदमों का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाडि़यों को पुख्ता सुरक्षा मुहैया करवाएंगे

डॉ. एमवी श्रीधर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने भारत-पाक मैच वेन्यू धर्मशाला का निरीक्षण करने के साथ ही बीसीसीआई, एचपीसीए और वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के अधिकारियों के साथ भी चर्चा की है। इसके बाद हमने जिला प्रशासन के अधिकारियों डीसी कांगड़ा और आईजी पुलिस से बातचीत की। हम सभी अफसरों से मिले और उनसे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक ली। 

श्रीधर ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा दल को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था होने के प्रति आश्वस्त किया है। अफसरों ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन सिर्फ भारत-पाक मैच ही नहीं बल्कि सभी सभी टीमों के खिलाडि़यों को पुख्ता सुरक्षा मुहैया करवाएंगे। पुलिस अफसरों ने कहा कि वे मैच के दौरान पूरी सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें