बोर्ड के इस फैसले से हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और परीक्षा परिणाम दोनों में सुधार की संभावना है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में अब भी हिंदी माध्यम में पढ़ाई का चलन अधिक है।
नियंत्रक परीक्षा कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार डेटशीट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। छात्र अब अपने-अपने कोर्स और सेमेस्टर के अनुसार परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं। परीक्षाएं सुबह और शाम, दोनों सत्रों में होगी। विश्वविद्यालय ने संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को भी निर्देश दिए हैं कि वह यह जानकारी सभी छात्रों तक समय पर पहुंचाएं और परीक्षा से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, साथ ही सीडीओई जनसंपर्क अधिकारी और परीक्षा शाखा के अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत करलाया गया है। विश्वविद्यालय पहले ही यूजी कोर्स की अंतिम डेटशीट जारी कर चुका है।