फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया विशेष अंक सुधार परीक्षा परिणाम, इतने विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

Thu, 08 Jan 2026 08:05 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत सितंबर 2025 में आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा की विशेष अंक सुधार परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर में आयोजित हुई विशेष अंक सुधार परीक्षा का परिणाम आठ जनवरी को घोषित किया। इस दौरान 10वीं कक्षा से 1674, जबकि 12वीं कक्षा से 740 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे।

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि सितंबर में एसओएस के तहत परीक्षा आयोजित की गई। इस विशेष अंक सुधार परीक्षा में 10वीं कक्षा का परिणाम 77.84 फीसदी रहा है। इस दौरान 1303 विद्यार्थियों का परिणाम पीआरसी, 78 का पीआरएस, 194 का आरएलई और 99 विद्यार्थियों का परिणाम आरएलडी रहा है। 12वीं कक्षा में 660 विद्यार्थियों का परिणाम पीआरसी, 47 का पीआरएस, 16 आरएलई और 17 अभ्यर्थियों का परिणाम आरएलडी घोषित किया है, जबकि कक्षा का कुल परिणाम 89.19 फीसदी रहा है।

उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी री चेकिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसओएस अध्ययन केंद्रों के माध्यम से 23 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान उन्हें 800 रुपये प्रति विषय फीस अदा करनी होगी। जिन अभ्यर्थियों का परिणाम पीआरसी रहा है, वे अभ्यर्थी एचपीएसओएस अध्ययन केंद्रों के माध्यम से रिजल्ट घोषित होने के एक माह के भीतर अपने पुराने सर्टिफिकेटों को जमा करवा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें