परिसर में केवल मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों, विधायकों, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और प्रशासनिक सचिवों के वाहनों को पार्किंग स्टीकर जारी किए जाएंगे। विभागाध्यक्षों और विभागीय वाहनों को ड्रॉपिंग पास मिलेगा। गेट नंबर एक से विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, नेता प्रतिपक्ष, मुख्य संसदीय सचिवों, विधायकों, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के वाहनों को प्रवेश मिलेगा। अन्य वाहनों को गेट नंबर दो से पास के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। पठानिया के अनुसार विधानसभा के समीप एक बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए सात हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। यहां अन्य सुविधाओं के साथ एक बड़ा होटल भी प्रस्तावित है।