फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों की होगी जांच

Mon, 16 Nov 2026 03:00 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए कथित घोटालों और प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितताओं की पड़ताल के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस कमेटी की अध्यक्षता करेंगे। समिति संबंधित विभागों से पुराने दस्तावेज, फाइलें और ऑडिट रिपोर्ट लेकर मामलों की जांच करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों और विभिन्न सरकारी विभागों में कथित तौर पर हुई वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच की जाएगी। प्रदेश सरकार ने इन मामलों की पड़ताल के लिए एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में जमीनें कौड़ियों के भाव बेची गईं। उन्होंने कहा कि इन मामलों की जांच होगी और सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी।

विज्ञापन


प्रशासनिक और वित्तीय फैसलों की होगी पड़ताल
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कमेटी पूर्व सरकार के समय लिए गए विवादास्पद प्रशासनिक फैसलों, टेंडर आवंटन प्रक्रियाओं, बड़ी खरीद-फरोख्त और विभिन्न योजनाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं की समीक्षा करेगी। कमेटी का उद्देश्य इन मामलों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करना और सार्वजनिक धन के इस्तेमाल को लेकर जवाबदेही तय करने के लिए जरूरी जानकारी जुटाना है।

विभागों से मांगे जाएंगे पुराने दस्तावेज
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कमेटी जल्द ही अपनी पहली बैठक करेगी। बैठक में उन विभागों और सरकारी कार्यालयों की पहचान की जाएगी, जहां अनियमितताओं से संबंधित शिकायतें सामने आई हैं। इसके बाद संबंधित विभागों से पुराने रिकॉर्ड, फाइलें और ऑडिट रिपोर्ट तलब की जाएंगी। कमेटी इन दस्तावेजों की समीक्षा कर मामलों की तह तक जाने का प्रयास करेगी। जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही संबंधित मामलों में आगे की कार्रवाई की दिशा तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें