फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: चीनी का मिलेगा एक माह का कोटा, पिछले कोटे के लिए अभी उपभोक्ताओं को करना होगा इंतजार

Sun, 11 Jan 2026 12:35 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश में सस्ते राशन की दुकानों में जनवरी महीने का राशन पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं, उपभोक्ताओं को डिपो में जनवरी की चीनी का कोटा ही दिया जाएगा। 
विज्ञापन
चीनी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन माह से चीनी का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं का अब इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों में चीनी की सप्लाई इस माह से पहुंचना शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को डिपो में जनवरी की चीनी का कोटा ही दिया जाएगा। सस्ते राशन की दुकानों में जनवरी महीने का राशन पहुंचना शुरू हो गया है। लेकिन उपभोक्ताओं को पिछले तीन माह से सस्ते राशन की दुकानों में चीनी का कोटा नहीं मिल रहा था, इस कारण उपभोक्ताओं को बाजार से चीनी खरीदकर अतिरिक्त खर्चा करना पड़ रहा था। लेकिन अब उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत है। हिमाचल प्रदेश में करीब 19.5 लाख राशन कार्डधारक हैं।

बता दें कि शिमला से नवंबर माह में चीनी का टेंडर न होने के कारण प्रदेश के डिपुओं में चीनी की सप्लाई नहीं पहुंच रही थी। डिपो संचालक दुकानों में पड़े अतिरिक्त कोटे को ही उपभोक्ताओं में वितरीत कर रहे थे। जबकि प्रदेश के काफी उपभोक्ता चीनी से वंचित थे, लेकिन इस बार उपभोक्ताओं को केवल जनवरी माह का कोटा ही दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि इस बार उपभोक्ताओं को चीनी का जनवरी माह का कोटा ही दिया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें