फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार: मनरेगा मजदूरों की देनदारी बाकी, केंद्र से राशि नहीं आने से संकट; यहां सबसे ज्यादा लंबित भुगतान

Sun, 23 Aug 2026 12:14 PM IST
Ankesh Dogra विपिन चौधरी, धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश में मनरेगा की पुरानी देनदारियां नई योजना लागू होने के बाद भी लंबित हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार 2021 से 2027 तक 12,642.27 लाख रुपये का भुगतान बाकी है। 2025-26 और 2026-27 में अनस्किल्ड वर्कर, स्किल्ड वर्कर और मैटीरियल मद में 12,386.53 लाख रुपये लंबित बताए गए हैं। चंबा और मंडी में लंबित राशि सबसे अधिक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मनरेगा की जगह वीबी-जी राम जी योजना लागू होने के बाद भी पुरानी मनरेगा की देनदारियां पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाई हैं। प्रदेश में लेबर, मैटीरियल और स्किल्ड मजदूरों के भुगतान की बड़ी राशि अटकने से पंचायत स्तर पर काम करने वाले लोगों और सामग्री आपूर्तिकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 से 2027 तक 12,642.27 लाख रुपये का भुगतान लंबित पड़ा है, जबकि वर्ष 2025-26 और 2026-27 का 12386.53 लाख रुपये का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। जबकि इससे पहले के वित्तीय वर्षों का भी लाखों रुपये में भुगतान होना अभी लंबित पड़ा हुआ है। मनरेगा के तहत किए गए विभिन्न विकास कार्यों की मजदूरी और सामग्री की राशि का भुगतान केंद्र से धनराशि जारी नहीं होने के कारण प्रभावित हुआ है। 

लंबित राशि में लेबर के साथ-साथ मैटीरियल और स्किल्ड मजदूरों का भुगतान भी शामिल है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों के अलावा उन लोगों की परेशानी भी बढ़ी है, जिन्होंने पंचायतों के विकास कार्यों के लिए सामग्री उपलब्ध करवाई है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि नई योजना शुरू होने के बाद मनरेगा के तहत पहले से लंबित भुगतान कब तक जारी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो वर्षों में किस जिले में कितना लंबित है भुगतान (लाखों में)
 
जिला अनस्किल्ड 2025-26 अनस्किल्ड 2026-27 स्किल्ड 2025-26 स्किल्ड 2026-27 मैटीरियल 2025-26 मैटीरियल 2026-27
चंबा 978.04 208.04 6.62 13.92 2052.14 338.59
सिरमौर 345.49 74.50 15.19 27.52 492.10 148.83
कांगड़ा 629.19 108.28 1.69 3.81 648.30 125.33
मंडी 997.73 312.58 14.74 25.98 994.04 210.10
बिलासपुर 157.90 22.84 4.23 6.62 251.11 33.19
हमीरपुर 88.18 11.49 0.56 1.01 161.19 19.49
किन्नौर 6.80 4.74 1.01 13.57 26.55 42.70
कुल्लू 208.78 98.46 6.43 22.09 185.97 64.32
लाहौल-स्पीति 2.22 0.82 0.28 0.27 5.41 3.96
शिमला 309.50 70.04 5.32 22.66 379.72 64.25
सोलन 66.49 16.05 10.78 3.91 32.46 7.18
ऊना 168.77 28.87 0.89 1.12 419.48 51.13
कुल 3959.09 957.07 67.74 142.47 5718.47 1109.07
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें