फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 10th Result Topper: 700 में से सिर्फ एक अंक कम, रोजाना घर में छह घंटे की पढ़ाई; जानें क्या कुछ बताया

Sun, 10 May 2026 06:37 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की मेरिट में अनमोल ने पहला स्थान हासिल किया है। अनमोल ने बताया कि वह स्कूल में पढ़ने के बाद घर में भी रोजाना छह घंटे जरूर पढ़ाई करती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
टॉपर अनमोल ने बताया सफलता का मंत्र। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा के परिणाम में प्रदेश भर में पहला नंबर हासिल करने वाली अनमोल का कहना है कि मेहनत करेंगे, तो क्या चीज हासिल नहीं हो सकती है। स्कूल के साथ घर में भी अच्छी मेहनत की जाए, तो हर चीज आसानी से हासिल की सकती है। यह ही अपने परिजनों का मूलमंत्र लेकर चली अनमोल ने आज प्रदेश भर में दसवीं कक्षा के परिणाम में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


पाहड़ा के एवीएम स्कूल में पढ़ने वाली अनमोल पालमपुर उपमंडल के मनियाड़ा गांव निवासी है। शुरु से ही पढऩे में लगन लेकर चलनी वाली अनमोल ने आज यह मुकाम हासिल किया है। अब जमा एक में नॉन मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने वाली इस बेटी का पहले जमा दो की परीक्षा में टॉप करना मुख्य ध्येय है। उसके बाद वह अगला कदम सोचेगी। अनमोल ने बताया कि वह स्कूल में पढ़ने के बाद घर में भी रोजाना छह घंटे जरूर पढ़ाई करती है। इस रूटीन ने ही आज उसे प्रदेश के पहले नंबर लाया है। स्कूल में गुरुजनों की ओर से पढ़ाए गए पाठयक्रम को पहली प्राथमिकता देती हैं।

इसके बाद वह अपने छह घंटे की पढ़ाई करती है। इस ध्येय को लेकर ही वह आगे बढ़ेगी, जबकि आगे उसे छह के बजाए कई घंटे भी पढ़ाई करना पड़ सकती है तो वह करेगी। अनमोल के पिता रोहित कुमार शिक्षक हैं और माता प्रियंका गृहिणी हैं। अनमोल अपने इस सफलता का श्रेय स्कूल प्रधानाचार्य अंकुश सूद, शिक्षकों और परिजनों को दी है। अनमोल के प्रदेश भर में पहले नंबर पर आने से गांव में खुशी का माहौल है और लोग उसे बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी टॉपर अनमोल से फोन पर बातचीत कर उन्हें शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनमोल ने 99.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। इस पर अनमोल ने बताया कि वह अध्यापन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता अध्यापक हैं और उनकी माता भी पहले अध्यापिका रह चुकी हैं, इसलिए वह भी शिक्षक बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। मुख्यमंत्री ने मातृ दिवस के अवसर पर अनमोल से पूछा कि क्या उन्होंने अपनी माता को आज शुभकामनाएं दी हैं। इस पर अनमोल ने बताया कि उन्होंने अपनी माता को मातृ दिवस की बधाई दी है। उन्होंने अनमोल से उनकी पढ़ाई और सफलता के मंत्र के बारे में भी चर्चा की। 
 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें