फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 67 के नोटिस पर अड़ा विपक्ष: प्रश्नकाल शुरू होते ही हिमाचल विधानसभा में हंगामा; जयराम बोले- पहले हो फैसला

Tue, 17 Nov 2026 11:28 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।

खास बातें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू होते ही सदन में हंगामा हो गया। विपक्ष नियम 67 के तहत दिए गए स्थगन प्रस्ताव के नोटिस पर पहले फैसला लेने की मांग पर अड़ा रहा। जयराम ठाकुर ने कार्यसूची से प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन का विषय हटाने पर सवाल उठाए, जबकि मुकेश अग्निहोत्री ने हर मुद्दे पर चर्चा का भरोसा दिया।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा तपोवन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:42 AM, 17-Nov-2026

जयराम ठाकुर का आरोप- 777 स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम के टेंडर चहेतों को दिए

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू होते ही सदन में हंगामा हो गया। विपक्ष नियम 67 के तहत दिए गए स्थगन प्रस्ताव के नोटिस पर पहले फैसला लेने की मांग पर अड़ा रहा। जयराम ठाकुर ने कार्यसूची से प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन का विषय हटाने पर सवाल उठाए, जबकि मुकेश अग्निहोत्री ने हर मुद्दे पर चर्चा का भरोसा दिया।

11:28 AM, 17-Nov-2026

मुकेश अग्निहोत्री बोले- हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार सरकार

विपक्ष के सवालों पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष को मौजूदा सरकार को बधाई देने का प्रस्ताव लाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार ने हिमाचल प्रदेश के हितों की बड़ी लड़ाई लड़ी है और बीबीएमबी का विषय बेहद महत्वपूर्ण है। मुकेश अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि विपक्ष सदन में जिस भी विषय को उठाना चाहता है, सरकार उस पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

विधानसभा अध्यक्ष ने नियम 67 के तहत बात रखने को कहा
हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष नियम 67 के तहत अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। इसके बाद जयराम ठाकुर ने नियम 67 के तहत चर्चा शुरू की। इस तरह प्रश्नकाल शुरू होने से पहले उठा विवाद सदन में चर्चा का प्रमुख मुद्दा बन गया।

सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नहीं हैं तो उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सदन के नेता की भूमिका में हैं। वहीं, अब सारा काम रोककर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। जयराम ठाकुर इस पर बोल रहे हैं। प्रश्नकाल नहीं चला। इससे पूर्व भाजपा विधायक दल ने परिसर में भी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया है।

11:24 AM, 17-Nov-2026

नियम 67 के नोटिस पर अड़ा विपक्ष: प्रश्नकाल शुरू होते ही हिमाचल विधानसभा में हंगामा; जयराम बोले- पहले हो फैसला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नियम 67 के तहत दिए गए स्थगन प्रस्ताव के नोटिस को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। सुबह 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा की, विपक्ष ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मांग की कि नियम 67 के तहत दिए गए नोटिस पर पहले फैसला लिया जाए और उसके बाद ही सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाई जाए। इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार अपनी बात रखता रहा, जिससे सदन में हंगामे की स्थिति बन गई।

कार्यसूची से विषय हटाने पर जयराम ठाकुर ने उठाए सवाल
जयराम ठाकुर ने कहा कि सोमवार को सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित करते समय यह बात कही गई थी कि पिछले दिन का स्थगित बिजनेस अगले दिन लिया जाएगा। लेकिन मंगलवार की कार्यसूची में एक महत्वपूर्ण नोटिस को हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन को लेकर दिया गया नोटिस अब कार्यसूची में शामिल नहीं है। इसके स्थान पर नियम 130 के तहत बीबीएमबी से संबंधित विषय को शामिल किया गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी सवाल उठाया कि भाजपा विधायक जेआर कटवाल की ओर से दिया गया एक अन्य विषय भी पहले लिया जाना चाहिए था। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कार्यसूची में हुए बदलाव को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें