फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बड़ा भंगाल ट्रेक पर निकले ट्रेकर्स लापता, थमसर पास के पास फंसे होने की आशंका; खराब मौसम बना वजह

Thu, 08 Oct 2026 09:44 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

कांगड़ा के दुर्गम बड़ा भंगाल ट्रेक पर गए पांच ट्रेकर्स से लंबे समय से संपर्क नहीं हो पाया है। सभी को 5 अक्टूबर को थमसर पास पार कर बड़ा भंगाल पहुंचना था, लेकिन इसी दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्र में मौसम बिगड़ गया। खराब मौसम के चलते उनके थमसर पास के आसपास फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
हिमाचल में ट्रेकर्स लापता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बड़ा भंगाल की ओर ट्रेकिंग पर गए पांच लोगों के संपर्क से बाहर होने की जानकारी सामने आई है। पांचों ट्रेकर्स से पिछले 12 घंटे से अधिक समय से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इसके बाद उनके सुरक्षित होने को लेकर चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, पांचों ट्रेकर्स ने थमसर पास-बड़ा भंगाल ट्रेक का रुख किया था। उनका कार्यक्रम 5 अक्टूबर को थमसर पास पार कर बड़ा भंगाल पहुंचने का था। इसी अवधि में पहाड़ी क्षेत्र का मौसम अचानक खराब हो गया और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की स्थिति बन गई। मौसम की खराब परिस्थितियों को देखते हुए आशंका है कि ट्रेकर्स थमसर पास के आसपास किसी स्थान पर रुक गए हों या रास्ते में फंस गए हों। फिलहाल उनकी वास्तविक लोकेशन की पुष्टि नहीं हुई है।
 

लापता ट्रेकर्स की पहचान
लापता पांचों ट्रेकर्स की उम्र करीब 28 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। उनकी पहचान इस प्रकार है:
 
  • अंकुर मालानी
  • सत्यम साबू
  • पवन
  • श्याम आर.
  • तरुण राठी
विज्ञापन

कठिन है थमसर पास का रास्ता
थमसर पास से होकर बड़ा भंगाल जाने वाला ट्रेक बेहद दुर्गम और ऊंचाई वाला मार्ग है। यहां मौसम में अचानक बदलाव सामान्य है। बर्फबारी के दौरान रास्ते पर आगे बढ़ना काफी मुश्किल हो जाता है और कई जगह मोबाइल कनेक्टिविटी भी उपलब्ध नहीं रहती। ऐसे में संपर्क टूटने की एक वजह खराब मौसम और कमजोर संचार व्यवस्था भी हो सकती है। हालांकि, ट्रेकर्स की वास्तविक स्थिति का पता उनकी लोकेशन मिलने या रेस्क्यू टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल प्राथमिकता पांचों ट्रेकर्स का पता लगाकर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना है। मौसम की स्थिति को देखते हुए तलाश अभियान भी चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें