बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बांग्लादेश के माैजूदा हालात पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि भारत सरकार अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है।
बुधवार को धर्मशाला मे पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि विदेश मंत्री वहां की सरकार से नियमित संपर्क में हैं और हमारा विरोध भी दर्ज करा रहे हैं। पूरा विदेश मंत्रालय हालात पर नजर रखे हुए है। मेरा मानना है कि सभी को भारत सरकार के एक्शन पर भरोसा रखना चाहिए।