फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: धर्मशाला कॉलेज की छात्रा की मौत से सनसनी, मां ने अध्यापिका पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

Sat, 14 Nov 2026 11:17 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

धर्मशाला के राजकीय डिग्री कॉलेज की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मां ने कॉलेज की एक अध्यापिका पर बेटी को मानसिक रूप से परेशान करने और सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा सकोह के शिव मंदिर नाला के पास मृत मिली। घटना के बाद परिजनों ने कॉलेज की एक अध्यापिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा की मां का दावा है कि अध्यापिका के कथित व्यवहार और कॉलेज में सार्वजनिक रूप से हुई बेइज्जती के कारण उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान थी।

विज्ञापन


मां ने शिकायत में लगाए गंभीर आरोप
मृतका की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कॉलेज की एक अध्यापिका का उनकी बेटी के प्रति व्यवहार उचित नहीं था। शिकायत के अनुसार, 12 नवंबर को कॉलेज में सबके सामने हुई कथित बेइज्जती के बाद बेटी काफी परेशान हो गई थी। परिजनों ने इस घटनाक्रम को छात्रा की मौत से जोड़ते हुए संबंधित अध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें छात्रा ने कॉलेज की महिला प्रोफेसर पर सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच जारी
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा के अनुसार, 13 नवंबर की सुबह पुलिस थाना धर्मशाला को सकोह के शिव मंदिर नाला के पास एक युवती की मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए। एसपी ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा की मौत के पीछे क्या परिस्थितियां और कारण रहे। अध्यापिका के खिलाफ लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें