फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयू धर्मशाला का दीक्षांत समारोह: सीजेआई सूर्यकांत बोले- फैसलों पर सवाल उठाएं, मगर संस्थाओं पर नहीं

Mon, 23 Nov 2026 10:06 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने धर्मशाला में युवाओं को जीवन में संघर्ष, धैर्य और सामुदायिक सहयोग का महत्व समझाया। उन्होंने धौलाधार की पहाड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा कि सफलता का रास्ता सीधा नहीं होता। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में छात्रा को गोल्ड मेडल और डिग्री देते सीजेआई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफलता की राह कभी आसान और सीधी नहीं होती, मंजिल तक पहुंचने के लिए कठिन रास्तों, चुनौतियों और संघर्ष से गुजरना पड़ता है। धर्मशाला की धौलाधार पहाड़ियां भी यही सीख देती हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत ने युवाओं को जीवन में धैर्य, संघर्ष, सामुदायिक सहयोग और टीमवर्क का महत्व समझाते हुए कहा कि हर व्यक्ति की सफलता की यात्रा अलग होती है, इसलिए सोशल मीडिया पर दूसरों की उपलब्धियों से अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सीजेआई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल उन्हें घर जैसा लगता है। दिल्ली के प्रदूषित वातावरण से निकलकर धर्मशाला पहुंचना उनके लिए शुद्ध हवा में सांस लेने जैसा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की धौलाधार पहाड़ियां सिखाती हैं कि सफलता का रास्ता कभी सीधा नहीं होता। जिस तरह पहाड़ों पर चढ़ने के लिए कठिन और घुमावदार रास्तों से गुजरना पड़ता है, उसी तरह जीवन में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सफलता पाने के लिए संघर्ष और धैर्य जरूरी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दूसरों से तुलना न करें
सीजेआई ने युवाओं को सोशल मीडिया पर दूसरों की उपलब्धियों को देखकर खुद को कमतर आंकने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दूसरी चोटी ऊंची होने से कोई पहाड़ छोटा नहीं हो जाता। प्रत्येक व्यक्ति की क्षमता अलग होती है और उसकी सफलता की यात्रा भी अलग होती है। युवाओं को अपनी प्रतिभा, मेहनत और क्षमताओं पर भरोसा रखना चाहिए। जस्टिस सूर्यकांत ने बताया कि अक्तूबर 2018 में वह हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनकर आए थे। हिमाचल के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता आज भी कायम है।



बेटियां देश की शक्ति और गौरव
दीक्षांत समारोह में छात्राओं की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए सीजेआई ने कहा कि बेटियां देश की शक्ति और गौरव हैं। समान अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं की सफलता को बदलते समाज और उभरते भारत की तस्वीर बताया। प्रतिभा और मेहनत के दम पर बेटियां लगातार नए मुकाम हासिल कर रही हैं, जो देश के लिए गर्व की बात है।

32 मेधावियों को स्वर्ण पदक, 702 को डिग्रियां
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रविवार को 702 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में 32 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया, जिनमें 23 छात्राएं शामिल हैं। विद्यार्थियों की उपलब्धियों को समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें