फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Dalai Lama : तिब्बती धर्म गुरु ने मनाया 90वां जन्मदिन, कहा- मुझे प्रेरित करता है लोगों का प्रेम

Mon, 07 Jul 2025 03:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

इस अवसर पर दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो ने कहा कि यह लोगों का प्यार है, जो मुझे सभी संवेदनशील प्राणियों की सेवा के मार्ग पर चलते रहने के लिए प्रेरित करता है। 
विज्ञापन
दलाई लामा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु 14वें दलाई लामा का 90वां जन्मदिन रविवार को धर्मशाला में मनाया गया। इस अवसर पर दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो ने कहा कि यह लोगों का प्यार है, जो मुझे सभी संवेदनशील प्राणियों की सेवा के मार्ग पर चलते रहने के लिए प्रेरित करता है। 
विज्ञापन


तिब्बती धर्म गुरु को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दलाई लामा प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के चिरस्थायी प्रतीक हैं। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों में सम्मान की भावना पैदा की है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, बिल क्लिंटन और बराक ओबामा ने वीडियो संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि उनका देश तिब्बतियों के मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। चीन को झटका देते हुए रुबियो ने तिब्बतियों के अपने धार्मिक नेता चुनने के अधिकार का भी समर्थन किया।
विज्ञापन


69 साल बाद BHU का उपहार
बीएचयू ने बौद्ध धर्म के गुरु परमपावन दलाई लामा की 69 साल पहले गुम हुई डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डि.लिट) की डिग्री की दूसरी प्रति प्रदान की है। परमपावन के 90वें जन्मदिन पर रविवार को डिग्री की दूसरी प्रति बीएचयू के कार्यवाहक कुलपति प्रो. संजय कुमार और संयुक्त कुलसचिव ने तिब्बती संस्थान के कुलपति को पुनः दी। अब यह डिग्री धर्मशाला के संग्रहालय में रखी जाएगी।

बौद्ध धर्म के गुरु परमपावन दलाई लामा को बीएचयू ने डॉक्टर ऑफ लेटर्स की डिग्री 1956 में दी थी। उस समय तिब्बत आजाद हुआ करता था। 1959 में दलाई लामा ने तिब्बत छोड़कर भारत में शरण ली। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें