फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: किराये के कमरे में फंदे पर लटकी मिली ग्यारहवीं की छात्रा, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 26 Oct 2026 10:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार को छात्रा का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
खुदकुशी(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार को छात्रा का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका मंडी जिले के बल्ह तहसील क्षेत्र की रहने वाली थी। वह धर्मशाला के एक निजी स्कूल में जमा एक कक्षा में पढ़ती थी और यहां किराये के क्वार्टर में रह रही थी।

विज्ञापन


छात्रा कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी मिली। सोमवार दोपहर 12:43 बजे क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला से पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने छात्रा के माता-पिता और गवाहों के बयान दर्ज किए। परिजनों और गवाहों ने मौत के संबंध में किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना धर्मशाला में बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें