फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- हिमाचल भवन कुर्क करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती

Fri, 22 Nov 2024 08:29 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल भवन दिल्ली को कुर्क करने को लेकर जरूरत पड़ी तो फैसले को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती देंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल भवन दिल्ली को कुर्क करने को लेकर हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले पर आगामी क्या कार्यवाही करनी है, इसको लेकर विधि विशेषज्ञों से चर्चा जारी है। जरूरत पड़ी तो फैसले को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती देंगे। कोर्ट के फैसलाें में व्याख्यान कई प्रकार के होते हैं। जिस कंपनी को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने फैसला देते हुए 64 करोड़ रुपये देने को कहा है, हमने तय किया है कि उस कंपनी को 64 करोड़ रुपये नहीं दिए जाएंगे। 64 करोड़ रुपये उस कंपनी का अधिकार बनता ही नहीं है, हम इस केस को पूरी मजबूती से लड़ेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें